फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   in accident one died one injured

Sirsa News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

Tue, 28 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
in accident one died one injured
गांव नहराणा के पास चोपटा-भट्टू रोड पर सोमवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो 10, 11

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। चोपटा क्षेत्र के गांव नहराणा के पास चोपटा-भट्टू रोड पर सोमवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव बरासरी निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि पीलीमंदोरी निवासी युवक घायल हो गया।
बरासरी निवासी करीब 29 वर्षीय संजय अपनी मोटरसाइकिल पर भट्टू से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पीलीमंदोरी निवासी करीब 25 वर्षीय विनोद कुमार पंजाब हेड से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। नहराणा के पास चोपटा-भट्टू रोड पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से सिरसा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विनोद कुमार को चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना के हवलदार जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संजय कुमार के शव का सिरसा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि संजय भट्टू कलां में दुकान चलाता था और विवाहित था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। घायल विनोद कुमार भी विवाहित है। पंजाब हेड में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। संजय की मौत की सूचना मिलते ही गांव बरासरी में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed