{"_id":"697cd57f5d95113e7e030f26","slug":"in-mumbai-the-police-team-left-for-dabwali-after-recording-the-statement-of-a-teenage-girl-before-the-cwc-after-covering-a-distance-of-1600-kilometers-the-police-will-return-with-the-teenage-girl-who-has-been-missing-from-home-for-8-days-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152197-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुंबई में सीडब्ल्यूसी के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज करा डबवाली रवाना हुई पुलिस टीम, 1600 किलोमीटर का सफर तय कर 8 दिन से घर से लापता किशोरी के साथ लौटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुंबई में सीडब्ल्यूसी के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज करा डबवाली रवाना हुई पुलिस टीम, 1600 किलोमीटर का सफर तय कर 8 दिन से घर से लापता किशोरी के साथ लौटेगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पिछले 8 दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोरी रोहिणी की सुरक्षित घर वापसी की अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुंबई में मिली रोहिणी को लेकर डबवाली पुलिस की एसआईटी टीम वीरवार देर रात वहां से रवाना हो गई। टीम लगभग 1600 किलोमीटर का सड़क मार्ग तय कर शनिवार तक डबवाली पहुंचेगी।
वीरवार को दिनभर मुंबई में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। डबवाली से गई महिला एसआई राजकौर और एचसी राकेश कुमार की टीम ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेने से पहले वहां की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष उसका बयान दर्ज करवाया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। सूत्रों के अनुसार यह प्रक्रिया सुबह से शाम तक चली, और इसके बाद ही टीम किशोरी को लेकर डबवाली के लिए रवाना हो सकी।
स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद ड्यूटी को प्राथमिकता
डबवाली पुलिस की यह टीम मंगलवार से लगातार कार के जरिये यात्रा कर रही है। करीब 1600 से 1700 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंचने और तुरंत कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वापसी का मार्ग चुनना पुलिसकर्मियों के लिए थकान भरा रहा। इस दौरान महिला एसआई राजकौर का स्वास्थ्य भी बिगड़ा, लेकिन टीम ने ड्यूटी और किशोरी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा जारी रखी। एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस टीम ने मुंबई में नियमों के अनुसार सीडब्ल्यूसी के समक्ष किशोरी का बयान दर्ज कर उसे अपने संरक्षण में ले लिया। टीम देर रात वहां से रवाना हो चुकी है और जल्द ही डबवाली पहुंचेगी।
सिरसा में सीडब्ल्यूसी के समक्ष होंगे अंतिम बयान
डबवाली पहुंचने के बाद किशोरी को सीधे उसके परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा। नियमानुसार उसे पहले सिरसा स्थित सीडब्ल्यूसी समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां बयान दर्ज होने के बाद ही उसे आधिकारिक रूप से उसके अभिभावकों को सौंपा जाएगा।
Trending Videos