{"_id":"6a2ae117258382798103c42d","slug":"in-the-evening-dialogue-sp-jasleen-kaur-said-drugs-are-destroying-not-just-individuals-but-entire-families-and-society-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159866-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संध्या संवाद में एसपी जसलीन कौर बोलीं- नशा व्यक्ति ही नहीं पूरे परिवार-समाज को बर्बाद कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संध्या संवाद में एसपी जसलीन कौर बोलीं- नशा व्यक्ति ही नहीं पूरे परिवार-समाज को बर्बाद कर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली में ग्रामीणों से बातचीत करतीं एसपी जसलीन कौर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालांवाली। डबवाली की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने संध्या संवाद कार्यक्रम के तहत गांव पक्का शहीदां पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। गांव की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए।
एसपी ने नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर रहा है। नशे के खिलाफ समाज की जागरूकता और जनसहभागिता ही इस बुराई पर प्रभावी अंकुश लगा सकती है।
उन्होंने कहा कि युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण, नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित करने तथा नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार
महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी व अपराध संबंधी शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार की झिझक न रखने की अपील की। कार्यक्रम में डीएसपी कालांवाली ललित कुमार, थाना प्रभारी विजय सिंह, महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी, चौकी सिंघपुरा प्रभारी सुखचैन सिंह तथा गांव के सरपंच बलबीर सिंह मौजूद रहे।