{"_id":"6a230d970bd8e86d37020c80","slug":"jambhani-sanskar-camp-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159562-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बच्चों को मिले संस्कार व सफलता के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बच्चों को मिले संस्कार व सफलता के मंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। महाग्राम चौटाला में जांभाणी साहित्य अकादमी बीकानेर एवं श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित जांभाणी संस्कार शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष कुमार बिश्नोई पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिश्नोई सभा डबवाली के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा ने की।
मुख्य अतिथि आशीष कुमार बिश्नोई ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर संस्कारवान नागरिक बनना चाहिए और उच्च पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता, समाज और देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर कुछ बच्चों ने शिविर में प्राप्त अनुभव साझा किए।
पार्थ बिश्नोई ने बताया कि जांभाणी संस्कार शिविर से उन्हें माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करने, प्रतिदिन प्रणाम कर आशीर्वाद लेने तथा अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिली है। पार्थ ने कहा कि वह अगले वर्ष भी शिविर में भाग लेकर और अधिक सीखना चाहेंगे। शिविरार्थी गुंजन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन के लिए जांभाणी साहित्य अकादमी और बिश्नोई मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान शिविर में आयोजित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी अतिथियों को भी शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जीव रक्षा सभा सिरसा के अध्यक्ष मुकेश कुमार धायल ने भी बच्चों को जीव रक्षा और सेवा भाव के महत्व से अवगत कराया। अंत में उपस्थित अतिथियों ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित : पुलिस विभाग की ओर से एएसआई जगतपाल ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। नशे की लत से समाज में सम्मान कम होता है और लोग दूरी बनाने लगते हैं। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि यदि कहीं नशा बेचने की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं तथा जरूरतमंद लोगों का निशुल्क उपचार भी कराया जाता है।
पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि आशीष कुमार बिश्नोई एवं कुलदीप कुमार जादूदा ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान जंडवाला मंदिर प्रधान शंकरलाल सीगड़, पुजारी ओम विष्णु सिवर तथा पुजारी जगदीश कुमार सिवर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा ने बिश्नोई सभा की ओर से शिविरार्थियों के लिए आम भेंट किए।