सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Launch of the Drug-Free Haryana campaign, ADGP said - Broken the back of drug traffickers, now we will completely dismantle the network

Sirsa News: नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आगाज, एडीजीपी बोले- नशा तस्करों की कमर तोड़ी, अब पूरी तरह ध्वस्त करेंगे नेटवर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jun 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Launch of the Drug-Free Haryana campaign, ADGP said - Broken the back of drug traffickers, now we will completely dismantle the network
सीडीएलयू में एडीजीपी संजय कुमार को सम्मानित करतेे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विजय कुमार। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की दिशा में वीरवार को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान का शुभारंभ चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा से किया गया। समारोह के बाद पत्रकारवार्ता में एडीजीपी संजय कुमार ने बताया कि सिरसा जिला पूरे हरियाणा में नशे की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित माना जाता है इसलिए इस विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत यहीं से की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया है और भविष्य में इस पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की प्रेरणा से यह राज्यव्यापी अभियान एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुआ है। नशा विरोधी पखवाड़ा 11 जून से 26 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए जिला फरीदाबाद के एनआईटी परिसर में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी ने एक बड़े कदम की जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्कर सख्त कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आजकल ऐसी दवाओं की सप्लाई कर रहे हैं जो वर्तमान में एनडीपीएस एक्ट के दायरे में नहीं आतीं। हरियाणा पुलिस ने ऐसी कई दवाओं को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत लाने के लिए केंद्र सरकार को एक मजबूत प्रस्ताव भेजा है जिस पर जल्द ही मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंजाब के रास्ते आ रहा नशा
नशे के रूट पर बात करते हुए एडीजीपी ने कहा कि हरियाणा में नशीले पदार्थों की तस्करी मुख्य रूप से पंजाब के रास्ते होती है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये पंजाब में गिराए जाने वाले नशीले पदार्थों को रोकने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां लगातार मुस्तैद हैं। हाल ही में सिरसा पुलिस ने 88 किलोग्राम अफीम की एक बड़ी खेप बरामद की है। डबवाली में पुलिसकर्मियों व नशा तस्करों की कथित मिलीभगत के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है।
आईपीएस व नेताओं में टकराव बड़ा मुद्दा नहीं
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में किसी भी पुलिसकर्मी की संलिप्तता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलते ही तुरंत और सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। आईपीएस और नेताओं के बीच टकराव के सवाल पर उन्होंने इसे सामान्य बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र में दोनों के काम अलग हैं छोटी-मोटी बातें कोई बड़ा मुद्दा नहीं होतीं।
समाज और युवाओं से सहयोग की अपील
समारोह में हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी रेंज में व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीआईजी मनबीर सिंह ने पुलिस एवं शिक्षा विभाग के इस तालमेल को समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया।
सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे का कारोबार करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने भी भरोसा दिलाया कि जिले के नशा मुक्ति केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि भटक चुके युवाओं को नई जिंदगी मिल सके।
विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक दल पुरस्कृत
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय कुमार और कुलसचिव सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल डिग्री देना नहीं बल्कि युवाओं को सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल द्वारा नशे की भयावहता पर आधारित एक बेहद मार्मिक और प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे देख पूरा सदन भावुक हो गया। विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धन के लिए भांगड़ा की भी प्रस्तुति दी। इस बेहतरीन प्रदर्शन से खुश होकर एडीजीपी संजय कुमार ने सांस्कृतिक दल के सदस्यों को 15 हजार रुपये का नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया।
इन जिलों से होकर गुजरेगा कारवां
12 जून : फतेहाबाद
15 जून : पंचकूला
16 जून : यमुनानगर
17 जून : पानीपत
18 जून : कैथल
20 जून : झज्जर
22 जून : सोनीपत
23 जून : गुरुग्राम
26 जून : फरीदाबाद (समापन समारोह)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed