फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lok Panchayat raised demands regarding issues concerning the interests of farmers and the youth.

Sirsa News: लोक पंचायत ने किसान व युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Panchayat raised demands regarding issues concerning the interests of farmers and the youth.
बैठक करते लोक पंचायत सदस्य।
रानियां। लोक पंचायत जिला सिरसा की मासिक बैठक नामधारी गुरुद्वारा रानियां में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्तार सिंह नाईवाला ने की। बैठक में जनहित और किसान-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। सरकार से इन पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के बार एसोसिएशनों के समर्थन में एलएडीसी व्यवस्था वापस लेने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि इससे न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे रोकने की मांग हुई। मानसून में कम वर्षा के कारण घग्घर नहरों में पानी न पहुंचने पर भाखड़ा का पानी छोड़ने को कहा गया। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

अन्य प्रमुख मांगें
रानियां-कुत्ताबढ़ मार्ग पर घग्घर नाली के पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग रखी गई। लोक पंचायत ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण बंद करने को कहा, इसे मशीनरी के लिए नुकसानदायक बताया। नकली खाद व कीटनाशक बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग हुई। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग भी की गई, इसे किसानों, मजदूरों, उद्योगपतियों और उपभोक्ताओं के हित में नहीं बताया गया। भाजपा सांसद कंगना रनौत की युवाओं पर टिप्पणी की निंदा की गई। सरकार से ऐसे बयानों पर रोक लगाने की मांग हुई। सिरसा से वाया करीवाला-संगरिया रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed