{"_id":"69baff6c3bdaa8730d06f079","slug":"loot-on-dhanoor-dhani-sirsa-news-c-128-1-sir1010-154973-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े दंपती को बंधक बनाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े दंपती को बंधक बनाकर की लूट
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों का निशाना बने घर में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
मोबाइल, लैपटॉप, डीवीआर व 5 हजार रुपये लूटकर भाग निकले
फोटो-- - 34,35,36
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां क्षेत्र के धनूर रोड स्थित ढाणी में बुधवार को दिनदहाड़े चार हथियारबंद लुटेरे किशोर व बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 5 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, एक डीवीआर व एक लैपटॉप लूटकर भाग गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 75 वर्षीय संतोख सिंह ने बताया कि उसकी ढाणी धनूर रोड पर बनी हुई है। इसमें वह खुद, उसकी पत्नी गुरमीत कौर और उसका पौत्र एकम रहते हैं। उसका बेटा व पुत्रवधू विदेश में रहते हैं। गुरमीत कौर ने बताया कि उसके पति की नजरें काफी कमजोर हैं। वह अपने कमरे में बैठे रहते हैं।
गुरमीत ने बताया कि बुधवार को दिन में करीब डेढ़ बजे चार व्यक्ति उनकी ढाणी में आए। उनमें से तीन लोगों के पास धारदार हथियार व एक के पास पिस्तौल थी। पहले उन्होंने घर में लगे कैमरों व वाईफाई के बारे में पूछा जिससे उसे कुछ गलत होने का शक हुआ। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उनमें से एक ने उसका मुंह बंद कर लिया। दूसरे ने कमरे में बैठे संतोख सिंह को दबा लिया और तीसरे ने 13 वर्षीय एकम के सिर पर पिस्तौल तान दी। उसके बाद उन्होंने कीमती सामान और नकदी की मांग की।
जान बचाने के लिए गुरमीत कौर ने घर में रखे 5 हजार रुपये निकाल कर दिए। इसके अलावा लुटेरे एकम का लैपटॉप, डीवीआर व दो मोबाइल फोन लेकर चले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
रानियां थाना प्रभारी गुरनविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना के बारे में दंपती से जानकारी लेकर लुटेरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिन के समय चोर वारदात को दे रहे है अंजाम
रविवार को गांव नानुआना की ढाणी से भी चोर सुबह साढ़े 11 बजे ढाणी में घुस गए थे। वे 20 तोला सोने के जेवरात, 20 हजार की नकदी और 2 हजार कैनेडियन करेंसी चोरी कर ले गए थे। बाइक पर सवार होकर दो युवक आए थे। पुलिस इस मामले में चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
- सोमवार को गांव खारियां के हीरा मंडी स्थित एक गरीब परिवार के घर से गेहूं की चोरी की घटना भी दिन के करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई थी।
रेकी कर बनाया जा रहा है निशाना
चोर व लुटेरे जिस पैटर्न पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उससे पता चलता है कि वे पहले रेकी कर रहे हैं। इसके बाद बंद मकानों और बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। ये उन घरों को निशाना बना रहे हैं जिनके परिवार के लोग विदेश गए हैं या बाहर नौकरी कर रहे हैं। ढाणियों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि ये एकांत में बनी होती हैं।
Trending Videos
फोटो