सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medical store sealed after irregularities found in medicine records, notice handed over to another

Sirsa News: दवाइयों के रिकाॅर्ड में अनियमितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर सील, दूसरे को थमाया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Medical store sealed after irregularities found in medicine records, notice handed over to another
मेडिकल स्टोर पर लगी सील दिखाता पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग की संयुक्त टीमों ने बुधवार को कई मेडिकल स्टोर पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान दवाओं के रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर प्रतिष्ठान को सील कर दिया जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया।

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि थाना सदर डबवाली के उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार और नागरिक अस्पताल डबवाली के एएसएमओ डॉ. हरसिमिरन सिंह की संयुक्त टीम ने आरके मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि संचालक रवि कुमार मरीजों की जांच और उपचार कर रहा है। जब चिकित्सा अभ्यास संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच के आधार पर नीलीयावाली निवासी रवि कुमार के खिलाफ भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की धारा 15(2), भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318 व अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज किया गया। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सीआईए स्टाफ डबवाली के प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह और ड्रग कंट्रोल अधिकारी सिरसा सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने मंडी डबवाली स्थित गंगा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान स्टोर से नशे में प्रयुक्त होने वाली 40 गोलियां बरामद हुईं। इस मामले में मेडिकल संचालक राम दत्त को नोटिस जारी किया। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एवं परमिट रद्द करने व प्रतिष्ठान को सील करने संबंधी सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।
कार से नशे से 2400 कैप्सूल और 1100 गोलियां बरामद

सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद कर आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे से 2400 कैप्सूल और 1100 गोलियां बरामद कीं।



एसपी जसलीन कौर ने बताया कि पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम कालांवाली रोड स्थित भारतमाला पुल के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुईं। आरोपी बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बरामद दवाइयों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed