सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting against nasha

Sirsa News: नशा खत्म करने के लिए हर वर्ग को निभानी होगी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting against nasha
विज्ञापन
युद्ध नशे के विरुद्ध लोगो
Trending Videos

डीएसपी राज सिंह ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

फोटो 9

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसपी राज सिंह ने बुधवार को गांव रंधावा में ग्रामीणों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।


डीएसपी राज सिंह ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। नशा विरोधी अभियान में सभी को सक्रिय भागीदारी करनी होगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और यूथ क्लबों से इस मुहिम में आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को खेलों व सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कई युवा शिक्षा और खेलों की ओर बढ़ रहे हैं जबकि कुछ नशा छोड़ने के प्रयास में जुटे हैं। ऐसे युवाओं का उपचार करवाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

डीएसपी ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव और मोहल्ले की जिम्मेदारी स्वयं लें तथा न तो नशा करें और न ही इसे बढ़ावा दें। साथ ही रात्रि पहरा लगाने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed