{"_id":"6a230c9fd9f7623bd9034b90","slug":"meeting-of-swachhata-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159577-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वच्छता की अभियान की शुरुआत में ही नजर आई फूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वच्छता की अभियान की शुरुआत में ही नजर आई फूट
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिला नगर आयुक्त बैठक लेते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जिला नगर आयुक्त ने स्वच्छता को लेकर बुलाई विशेष बैठक, चेयरमैन सहित हलोपा व कांग्रेस के पार्षद पहुंचे
फोटो-- 33,34
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नगर आयुक्त ने शुक्रवार को स्वच्छता को लेकर विशेष बैठक की। बैठक में चेयरमैन शांति स्वरूप के अलावा कांग्रेस और हलोपा के पार्षद जरूर पहुंचे लेकिन भाजपा के पार्षदों ने इस बैठक से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। 12 के आसपास वार्डों से पार्षद नहीं पहुंचे। इससे बैठक में स्वच्छता अभियान पर सवालिया निशान लग गया है।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने पार्षदों व वार्ड समितियों के सदस्यों को स्वच्छता को लेकर किस प्रकार से अभियान चलेंगे और नगर परिषद का उसमें क्या रोल रहेगा। इस बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को लेकर इस बार युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। आदर्श वार्ड भी बनाए जाएंगे।
लोगों को डोर टू डोर जाकर गीले सूखे कचरे के साथ अन्य प्रकार के वेस्ट के लिए किस डस्टबिन का प्रयोग करना है। इससे अवगत करवाया गया जाएगा। लोगों ने वार्ड समितियों के साथ मिलकर अपील की जाएगी कि वे अपने घरों में कम से कम दो डस्टबिन तो जरूर रखें ताकि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जा सके। उसका निस्तारण आसानी से हो सके।
विज्ञापन
पार्षद चंचल रानी ने कहा कि पिछली मानसून में पौधे लगाए थे। उनके हालात क्या हैं। उनकी कोई देखभाल तो हुई नहीं। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि आज हम सिर्फ गीले और सूखे पर बात कर रहे हैं।
पार्षद बोले-अधिकारी हम मांगकर ला रहे हैं, कोई सिरसा आने को तैयार नहीं
जिला नगर आयुक्त ने जब कहा कि अधिकारियों के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ बनाएंगे। इस पर पार्षद गोपी सैनी ने कहा कि सर, सिरसा में अधिकारी हैं कहां। एक्सईएन, एमई स्तर के अधिकारी मांगकर लाने पड़ते हैं। कार्यकारी अधिकारी एक माह की छुट्टी पर है तो उनका एडिशनल चार्ज है। नियमित अधिकारियों के बिना अभियान कैसे चलेगा। सिरसा में हालात ये हैं कि कोई अधिकारी यहां पर आना नहीं चाहता है।
हालात देखने हैं तो जिला लाइब्रेरी के देखिये, शौचालय तक के बुरे हालात
जिला नगर आयुक्त ने पार्षदों से कहा कि वे शहर में झुग्गी व अन्य अव्यवस्था के बारे में अवगत करवाएं। इस पर पार्षद गोपी सैनी ने कहा कि ईओ की कोठी के सामने ही झुग्गियां हैं, आप हालात देख सकते हैं। जिला लाइब्रेरी के हालात बदतर हैं। शौचालय से लेकर सफाई के बुरे हालात हैं। लड़कियां वहां पर हैं। सेनेटरी पैड की जरूरत वहां पर ज्यादा है। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि वह निरीक्षण करेंगे।
साफ-सफाई नहीं हो रही
पार्षद बोले कि सफाई नहीं हो रही है। एक साल पहले भी इसी प्रकार बैठक हुई थी। वार्डों की समस्याओं को लेकर कोई समाधान नहीं होता है। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण से संबंधित बातचीत करेंगे। बाद में दूसरी बैठक में बातचीत करेंगे। यह बैठक सिर्फ जागरूकता के लिए बुलाई गई है। इन बैठक में पॉलिसी 2026 के बारे में बताया जाएगा।
ये पार्षद रहे मौजूद
पार्षद गोपीराम सैनी, रमेश मेहता, राजेंद्र सरदाना, धीरू कंबोज, मोनिका सर्राफ, राजन शर्मा, चंचल रानी आदि पार्षद मौजूद रहे।
फोटो