{"_id":"697b9d478d3b26d9d7029021","slug":"nagarparishad-vice-president-election-on-18-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152112-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद सिरसा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद सिरसा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 18 को
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आठ माह के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर परिषद के उपाध्यक्ष के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नए कार्यकारी अधिकारी आने के बाद अब चुनाव की घोषणा हो गई हैं। 18 फरवरी को नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा। इसको लेकर सबसे ज्यादा खुशी भाजपा पार्षदों के चेहरों पर नजर आ रही है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नगर परिषद सिरसा कार्यालय में बैठक 18 फरवरी की सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें सभी पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इसी बैठक के दौरान नामांकन से लेकर परिणाम घोषणा तक की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस प्रकार रहेगी चुनाव प्रक्रिया : राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 11 से 12 बजे तक बैठक एवं चुनाव निर्देश बताए जाएंगे। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की प्राप्ति, 12:30 से 12:50 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके पश्चात 12:50 से एक बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे, एक से 1:30 बजे तक मॉक पोल करवाया जाएगा। दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दी जाएगी।
Trending Videos