{"_id":"69c17daea81fc2aa2402cf25","slug":"neighbour-attacked-by-sword-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155267-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तलवार से हमला कर पड़ोसी युवक ने मां बेटे को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तलवार से हमला कर पड़ोसी युवक ने मां बेटे को किया घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव नेजाडेला कलां में सोमवार सुबह प्लाॅट में खुले पड़े अनाज को हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी युवक की ओर से कथित तौर पर तलवार से हमला किए जाने पर एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल में भर्ती गांव नेजाडेला कलां निवासी बबलू ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी मां बाला रानी घर के सामने स्थित एक प्लाॅट में खुले पड़े अनाज को एकत्रित कर दूसरी ओर कर रही थी ताकि अनाज नाली में न जाए। उक्त अनाज उनके पड़ोसी हरमीत का बताया जा रहा है। खुले में अनाज रहने से गली में कीड़ों की संख्या बढ़ रही थी।
आरोप है कि हरमीत के बेटे सोनू ने बाला रानी से गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजन बाला रानी को घर में ले गए। इसके बाद बबलू भाई के साथ सोनू के घर उलाहना देने पहुंचा। बबलू का आरोप है कि सोनू कमरे से तलवार निकाल कर लाया और उस पर हमला कर दिया जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी। उसके भाई ने तलवार पकड़ने का प्रयास किया तो उसके हाथ पर चोट आई। संवाद
Trending Videos