{"_id":"69e876816362ea70fa076579","slug":"panic-on-haryana-rajasthan-border-balloon-inscribed-pakistan-lands-in-farm-hamlet-in-sirsa-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-राजस्थान सीमा पर हड़कंप: खेत की ढाणी में गिरा 'पाकिस्तान' लिखा गुब्बारा, सिरसा के गांव खेड़ी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-राजस्थान सीमा पर हड़कंप: खेत की ढाणी में गिरा 'पाकिस्तान' लिखा गुब्बारा, सिरसा के गांव खेड़ी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार
सिरसा पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने बताया कि गांव खेड़ी की एक ढाणी में गुब्बारा गिरने की सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि इस पर PIA लिखा हुआ है।
पाकिस्तान के निशान वाला एक संदिग्ध गुब्बारा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव खेड़ी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में बनी ढाणी के अंदर पाकिस्तान के निशान वाला एक संदिग्ध गुब्बारा आकर गिरा। गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।
Trending Videos
विमान के आकार का है गुब्बारा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गुब्बारा एक हवाई जहाज (प्लेन) के आकार में बना हुआ है। सफेद और हरे रंग के इस गुब्बारे पर 'PIA' के साथ-साथ पाकिस्तान का नाम और चांद-सितारे का चिह्न बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी निवासी जयवीर सिंह शर्मा ने बुधवार सुबह अपनी ढाणी में इस संदिग्ध गुब्बारे को देखा। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े प्रतीकों को देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कागदाना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और कागदाना चौकी प्रभारी दीपक शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने बताया कि गांव खेड़ी की एक ढाणी में गुब्बारा गिरने की सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि इस पर PIA लिखा हुआ है। यह काफी हल्का गुब्बारा है और प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हवा के रुख के कारण यह उड़कर सीमा पार से या किसी अन्य दिशा से यहां तक पहुंच गया है।

कमेंट
कमेंट X