सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   branch manager suspended

Sirsa News: शाखा प्रबंधक निलंबित, कैशियर को बर्खास्त करने की सिफारिश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
branch manager suspended
विज्ञापन
बडागुढ़ा सहकारी बैंक मामला : 3 आरोपियों ने करवाई रिकवरी, पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए तलाश रहे रास्ते
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव बड़ागुढ़ा स्थित दी केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में एक कैशियर की ओर से वृद्ध उपभोक्ता के खाते से की गई लाखों की ठगी मामले की जांच पूर्ण हो गई है। महाप्रबंधक ने बड़ागुढ़ा शाखा में शाखा प्रबंधक रहे इंद्रपाल को निलंबित कर दिया है। मामला सामने आने के बाद शाखा प्रबंधक का पन्नीवाला मोटा शाखा में तबादला किया गया था।

इस मामले में गबन के मुख्य आरोपी कैशियर सुभाष चाहर को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए एचकेआरएन विभाग को लिखा गया है। वहीं, 2 अन्य आरोपियों पूर्व शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश चाहर व कैशियर धर्मपाल जो सेवानिवृत्त होने के बाद सर्विस दे रहे थे। उनको सर्विस से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ महाप्रबंधक ने इस मामले में दोषी पाए गए कैशियर सुभाष, शाखा प्रबंधक इंद्रपाल, पूर्व शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश चाहर व कैशियर धर्मपाल सहित 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए विकास अधिकारी को अधिकृत किया है।

महाप्रबंधक ने चारों आरोपियों को कुछ दिनों पूर्व रिकवरी के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया था। नोटिस जारी होने के बाद अन्य 3 आरोपियों ने तो रिकवरी की राशि जमा करवा दी लेकिन आरोपी कैशियर सुभाष ने रिकवरी नहीं करवाई।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में रिकवरी की राशि जमा करवा चुके आरोपी ये चाहते हैं कि उन्होंने रिकवरी करवा दी है इसलिए उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई न हो। विभागीय नियमानुसार इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई बनती है।
आरोपियों के समर्थकों द्वारा उन्हें पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए कई रास्ते खोजे जा रहे हैं। वहीं, जब इस विषय में विकास अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया।
कोट्स
इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद हमने दोषियों को रिकवरी नोटिस जारी किए थे। पूरी रिकवरी हो चुकी है। शाखा प्रबंधक इंद्रपाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सेवानिवृत्त होने के बाद सेवा दे रहे 2 अन्य दोषियों को सेवा से हटा दिया गया है। वहीं, कैशियर सुभाष को बर्खास्त करने के लिए एचकेआरएन को लिखा गया है। सभी दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

- ऋषिपाल, महाप्रबंधक, सीबी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed