{"_id":"69beeaaf5ff634da2e0c0f14","slug":"people-reached-in-durga-temples-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155112-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मां के दरबार में भक्तों ने मत्था टेका, सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मां के दरबार में भक्तों ने मत्था टेका, सजे बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर के रोड़ी बाजार में कन्याओं के लिए बर्तन खरीदते हुए महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को भक्तों ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मां चंद्रघंटा को शक्ति, साहस और शांति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा करने से भय दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
उधर, अष्टमी की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिलेभर में बुधवार को अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके लिए लोग पहले से ही आवश्यक सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं।
कन्या पूजन के सामान की भरमार : बाजारों में इन दिनों खास रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों पर पूजा सामग्री, चुनरी, शृंगार का सामान और बच्चों के लिए उपहारों की भरमार है। कन्या पूजन के लिए बाजारों में थालियां, कटोरी, सूट, चुनरी, हेयर बैंड, चूड़ी और अन्य सामान आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। महिलाएं और परिवार के सदस्य इन वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। दुकानदार रवि कुमार, अवनीश कुमार का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी अष्टमी से पहले खरीदारी में तेजी आई है। ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
फल व केले की मांग बढ़ी : नवरात्र के लिए फल और पूजा सामग्री की मांग में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर केले और नारियल की मांग बढ़ गई है। बाजार में केले की कीमत 70-80 रुपये दर्जन तक पहुंच गई है। इसके बावजूद लोग पूजा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। नारियल, सेब और अन्य फलों की बिक्री भी तेजी से हो रही है।
अष्टमी व नवमी पर होगी ज्यादा भीड़ : दुकानदारों के अनुसार, नवरात्र के दौरान हर साल कारोबार में अच्छा उछाल आता है । अष्टमी और नवमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। घर-घर में अष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाएं कन्या पूजन के लिए विशेष पकवान बनाने की तैयारी कर रही हैं। हलवा, पूरी और चने का प्रसाद बनाने के लिए जरूरी सामग्री पहले से ही एकत्र की जा रही है। बच्चे भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Trending Videos