बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pravesh utsaw celebrated in schools

तिलक से स्वागत, पुस्तकों से शुरुआत : नव सत्र में छात्रों का उत्साहपूर्ण प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
pravesh utsaw celebrated in schools
गांव बप्पं के सरकारी स्कूल में पहली दिन स्कूल पहुंचे बच्चे। स्कूल - फोटो : 1
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पां में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ
Trending Videos


फोटो - 2

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पां के प्रांगण में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बुधवार को उत्साह के साथ किया गया।



इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार ने कक्षा छठी एवं नौवीं में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो जीवन को नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रवक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रथम दिवस पर ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालयों से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का छठी कक्षा में प्रवेश भी इस अवसर पर सुनिश्चित किया गया जिससे उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को विशेष रूप से उत्सव के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक प्रिंस छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र शास्त्री, सुनीता कोहली, रितु, देशराज, दलजीत सिंह, संदीप मेहरा, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, सिकंदर सिंह आदि मौजूद रहे।





राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढूकड़ा प्रवेश उत्सव मनाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढूकड़ा के प्रांगण में 1 अप्रैल को नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य मोना पुरी ने बताया कि नए सत्र का शुभारंभ हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि आज प्राथमिक विद्यालय से पास होकर कक्षा 6 में आए 48 विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया है।



इस अवसर पर गांव के सरपंच राजेंद्र ढूकड़ा ,विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील सोनी और शिक्षाविद् रमेश ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रामस्वरूप, नूपचंद, बलवीर ढाका, सतबीर, चंपा देवी, गौशाला प्रधान सुरेश ढाका, पूर्व सरपंच नानक चंद, ओमदत्त चिम्पा, प्रकाश खीचड़ आदि मौजूद रहे।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां में आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। प्रवेश उत्सव एवं नामांकन अभियान के तहत बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने हवन किया।

मुख्य अतिथि सुनीता साई ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के लिए डोर-टू-डोर जाकर स्कूल मुखिया वेद रोज को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए निर्देश दिए।



इस अवसर पर एसएमसी व स्कूल मुखिया ने नामांकन बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दीपक कुमारी, सुषमा कम्बोज ,सुर्मिला कम्बोज, मनजिंदर कम्बोज, अनीता कम्बोज , सीमा कम्बोज, कुलदीप सिहाग आदि ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया |



धूमधाम से मनाया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम



फोटो - 5

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्लस्टर में बुधवार को प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया।





क्लस्टर इंचार्ज भूप सिंह एबीआरसी ने बताया कि इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता ने भाग लिया। अभिभावकों को शिक्षा विभाग एवं सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 5 के विद्यार्थियों का कक्षा 6 में तथा कक्षा 8 के विद्यार्थियों का कक्षा 9 में प्रवेश किया गया।



मॉडल स्कूल इंचार्ज अंकुर छाबड़ा ने बताया कि कक्षा 6 में 180 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया तथा कक्षा 9 में 287 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। इसके अतिरिक्त 40 विद्यार्थियों ने निजी विद्यालयों से आकर सरकारी विद्यालय में प्रवेश लिया। अभिभावकों को दाखिले के लिए निर्धारित सरकारी फीस एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी जानकारी दी गई। जीएमएसपीएस अनाज मंडी की हेड मधुबाला ने बताया कि उनके विद्यालय के कक्षा 5 के सभी 90 विद्यार्थियों का दाखिला कक्षा 6 में करवाया गया है। इस कार्यक्रम में कमलेश रानी मिडिल इंचार्ज, आशा रानी, प्रीति ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



हवन के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में प्रवेश उत्सव व नए सत्र का बुधवार को आरंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर ढिढारिया थे। हवन यज्ञ में ग्राम पंचायत सदस्य, एसएमसी सदस्य, बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।



खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में नए स्तर का शुभारंभ करते हुए सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों को बहुत बधाई दी। समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। विद्यालय प्रवक्ता सतपाल पारीक ने बताया कि इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य रोहतास कुमार, सुशीला एसएमसी प्रधान मोनिका, गांव के प्रमुख समाजसेवी नेकीराम लूना गांव के मौजिजगण, विद्यालय के प्रधानाचार्य भूप सिंह सिहाग, दीवान सिंह, अनूप सिंह, कुलदीप सिंह, मनीष बंसल, शिप्रा, ममता रानी उपस्थित रहीं।राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओटू में मनाया प्रवेशोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओटू में बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। बतौर मुख्यातिथि गांव के सरपंच प्रतिनिधि शरनजीत सिंह ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता विद्यालय की मुखिया गीता खत्री ने की।
सर्वप्रथम सभी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्कूल की मुखिया गीता खत्री ने सरकार की ओर से दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में बताया। अभिभावकों को दाखिले के लिए निर्धारित सरकारी फीस एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कागदाना स्कूल में प्रतिभाशाली छात्राएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कागदाना में बुधवार को प्रवेश उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान दुर्गा देवी ने की जबकि डॉ. धर्मपाल गढ़वाल, राकेश शर्मा, जसराज यादव, विजय शर्मा और अजमेर खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत से हुई। इस दौरान विद्यालय में पहली बार आईं छात्राओं और कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रभारी सुनील बेनीवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ‘बुनियाद’ कार्यक्रम में कक्षा 8 की छह छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
खेल क्षेत्र में दीक्षा ने शतरंज में राज्यस्तर पर पहचान बनाई जबकि आईना और रुकसाना ने योग प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खो-खो में भी छात्राओं ने जिला स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया।
संचालन श्याम सुंदर सैनी ने किया। अंत में सभी अतिथियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला में शैक्षणिक सत्र का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला द्वितीय
में नए सत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय साहूवाला द्वितीय से 17 विद्यार्थी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ताजिया से 18 विद्यार्थी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाडीवाल से 15 विद्यार्थी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय केरावाली से 16 विद्यार्थी और विभिन्न प्राइवेट स्कूलों से 14 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। l खंड शिक्षा अधिकारीसतबीर सिंह ढीढारिया और तहसीलदार अजय कुमार प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि रहे l

खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढीढारिया ने सरकारी विद्यालय में दाखिला बढ़ाने के लिए प्रेरित किया l विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसका श्रेय प्राचार्य मंजू पूनिया और स्टाफ सदस्यों को दिया l विद्यालय की दो छात्राओं आरजू और ज्योति को जेईई एग्जाम क्लियर करने पर बधाई दी और उनके पिता विनोद कुमार को सम्मानित किया l
गुडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य उमेद ढाका ने अभिभावकों को सरकारी स्कूल में दाखिले करवाने के लिए प्रेरित किया और सरकारी विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और छात्रवृत्ति से अवगत करवाया।
प्रवेश उत्सव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैरानवली से इंद्रजीत, पीटीआई पवन, राजकीय माध्यमिक विद्यालय से रामप्रताप, सविता और चाडीवाल से पीटीआई बलजिंदर और रेणु, एसएमसी और पंचायत सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे l
प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘प्रवेश उत्सव’ बुधवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार हरीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
हरीश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि आज सरकारी विद्यालयों में भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं और योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं। इसलिए अभिभावकों को बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने की। उन्होंने बताया कि ‘प्रवेश उत्सव’ का उद्देश्य ‘जीरो ड्रॉपआउट’ सुनिश्चित करना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विद्यार्थियों को मिल रहीं सुविधाओं से संबंधित चार्ट प्रदर्शित किए गए तथा प्रवेश उत्सव का पोस्टर भी जारी किया गया। अंत में प्राचार्य प्रवीण और प्रवक्ता चरण सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राधा कृष्णा पटीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed