{"_id":"697b9ad4f0ee534445031eb2","slug":"ratri-thahrao-in-mithanpura-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152078-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खाद के साथ अन्य सामान देने पर विक्रेताओं पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खाद के साथ अन्य सामान देने पर विक्रेताओं पर दर्ज होगी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गांव मिठनपुरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत एडीसी वीरेंद्र सहरावत समस्याएं सुनते हुए। सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मिठनपुरा में रात्रि ठहराव का बुधवार को आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 72 से अधिक शिकायतें अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने रखीं। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने स्कूल में कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए खेल का शुभारंभ करवाया।
खाद के साथ अन्य उत्पाद देने की ग्रामीणों की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि यदि कोई विक्रेता किसानों को खाद के साथ अन्य कोई उत्पाद देता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
ग्रामीणों ने गांव में खाद की उपलब्धता न होने तथा विक्रेताओं द्वारा खाद के साथ अन्य सामान जबरन बेचने की शिकायत रखी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि जिन भी विक्रेताओं ने खाद के साथ अन्य सामान किसानों को दिए हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी शिकायत न आए, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
ढाणियों में उपलब्ध करवाई जाए बिजली : ढाणियों में बिजली की समस्या को लेकर आई शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन मानकों के तहत ढाणियों में बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है, उस बारे में आगामी कार्रवाई की जाए।
रात्रि ठहराव में तीन से ज्यादा गांवों के लोग पहुंचे : रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सरपंच अजय सोलंकी ने गांव में विकास कार्यों की मांग रखी। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, गांव से सटे किशनपुरा, खारी सुरेरा व ढाणी शेरावाली आदि के निवासियों ने भी जिला प्रशासन के समक्ष जनसमस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों नेे दिया।
ये रहे मौजूद : इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, जीएम रोडवेज अनीत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, जिला कल्याण अधिकारी आदि माैजूद रहे।
Trending Videos