सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ratri thahrav in darewala village

समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता : एडीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
ratri thahrav in darewala village
विज्ञापन
- गांव दारेवाला में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos

फोटो- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जिला प्रशासन की ओर से खंड रानियां के गांव दारेवाला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने गांव दारेवाला व आसपास के गांवों से आए आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इनमें से कई का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत दिन में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि इस प्रकार के रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि ग्रामीण स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बिजली निगम, क्रिड, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, जिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बागवानी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed