सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rooftop solar plan for government workers

Sirsa News: सरकारी कर्मचारी लगवाएं रूफटॉप सोलर, ब्याज मुक्त मिलेगी वित्तीय सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
rooftop solar plan for government workers
विज्ञापन
- सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना, 5 किलोवाट तक मिलेगा लाभ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राज्य सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना (एसयूपीवाई) लागू की गई है। यह सरकारी कर्मचारियों के लिए है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार के कर्मचारी, निगम/बोर्ड/कॉर्पोरेशन के कर्मचारी तथा एचकेआरएन कर्मचारी (जिनकी नौकरी सुरक्षित है) अपने आवास पर 5 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम स्थापित कर सकते हैं। योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनका पिछले बिलिंग चक्र में कोई बकाया राशि नहीं है। इस योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की ओर से ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे 24/12 बिजली बिलों के माध्यम से (मासिक/द्वैमासिक बिलिंग के अनुसार) वसूल किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को एकमुश्त बड़ी राशि खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी और सौर ऊर्जा अपनाना आसान होगा।
सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के तहत 1 किलोवाट से 5 किलोवाट तक की क्षमता पर निर्धारित बेंचमार्क लागत तय की गई है। 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत 55 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसमें उपभोक्ता को केवल पांच हजार 500 रुपये (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 30 हजार रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। इसके अलावा, बिजली विभाग की ओर से 19 हजार 500 रुपये की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, 02 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है जिसमें उपभोक्ता को 11 हजार रुपये (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 60 हजार रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। बिजली विभाग की ओर से 39 हजार रुपये की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।
03 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 65 हजार रुपये निर्धारित की गई है जिसमें उपभोक्ता को 16 हजार 500 रुपये (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 78 हजार रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। बिजली विभाग की ओर से 58 हजार 500 रुपये की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता को 12 हजार रुपये वहन करने होंगे।
इसी प्रकार 04 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत दो लाख 20 हजार रुपये निर्धारित की गई है जिसमें उपभोक्ता को 22 हजार रुपये (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 78 हजार रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। बिजली विभाग की ओर से 78 हजार रुपये की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता को 42 हजार रूपये वहन करने होंगे।
05 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत दो लाख 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है जिसमें उपभोक्ता को 27 हजार 500 रुपये (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा। 78 हजार रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। बिजली विभाग की ओर से 97 हजार 500 रुपये की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता को 72 हजार रुपये वहन करने होंगे।
इस योजना के माध्यम से राज्य कर्मचारी उपभोक्ता अपनी बिजली लागत में उल्लेखनीय कमी ला सकेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सौर ऊर्जा से जोड़कर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed