{"_id":"6a2ae8de598dd553fe0aa888","slug":"sandeep-murder-case-both-accused-remanded-for-two-days-sandeep-went-to-meet-his-brothers-at-his-girlfriends-request-then-was-killed-with-a-knife-sirsa-news-c-128-1-sir1004-159836-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर, प्रेमिका के कहने पर भाइयों से मिलने गया था संदीप फिर चाकू से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड : दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर, प्रेमिका के कहने पर भाइयों से मिलने गया था संदीप फिर चाकू से की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। संजय कॉलोनी निवासी संदीप हत्याकांड के आरोपी हिमांशु उर्फ काकू और जतिन को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की जाएगी।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संदीप और शालू के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन उन्हें लगा कि संदीप शादी को लेकर गंभीर नहीं है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने संदीप पर हमला करने की योजना बनाई। आरोपियों के अनुसार शालू ने पहले ही संदीप को फोन कर बताया था कि उसके भाई उससे मिलना चाहते हैं। इसके बाद संदीप बातचीत के लिए मिलने पहुंचा तो काकू ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे संदीप की मौत हो गई थी।