{"_id":"6a230d1fc2ebf4a4c9046eb5","slug":"search-operation-continued-in-raj-canal-sirsa-news-c-128-1-sir1010-159578-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज कैनाल में डूबे दोनों किशोरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज कैनाल में डूबे दोनों किशोरों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवकों की तलाश करते ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीण का चल रहा संयुक्त अभियान
मनीष के नहीं हैं पिता और दादा, विधवा मां के साथ मजदूरी में करता था सहयोग
फोटो-- 29,30,31,32
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जिले के गांव बणी की राजस्थान सीमा के पास से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर (राज कैनाल) में वीरवार सुबह 11 बजे नहाते समय दो किशोर मोहित और मनीष डूब गए थे। सूचना मिलने पर हरियाणा व राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची गोताखोरों की सहायता से नहर में उनकी तलाश कर रही है।
गांव बणी निवासी अजय पुत्र जसविंद्र, सागर पुत्र रामा सिंह, मोहित पुत्र रोहतास, मनीष पुत्र राजकुमार तथा अमन वीरवार सुबह 11 बजे सूरेवाला पुल के पास इंदिरा गांधी नहर में नहाने के लिए गए थे। पहले तीन किशोरों ने नहाने के लिए नहर में डुबकी लगाई। 17 वर्षीय मोहित पुत्र रोहतास व 14 वर्षीय मनीष पुत्र राजकुमार पानी में डूब गए।
दोनों किशोरों को डूबते देखकर बाहर खड़े साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों ने घटना की सूचना 112 पर फोन कर पुलिस को दी।सूचना मिलने के उपरांत करीवाला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला राजस्थान क्षेत्र का होने के चलते हनुमानगढ़ की सुरेवाला पुलिस चौकी को सौंपा गया। राजस्थान पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की टीम को बुलाया और युवकों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस, गोताखोरों की टीम तथा ग्रामीण दोनों बच्चों को ढूंढने में लगे रहे लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। बाहर खड़े किशोरों ने परिजनों को बताया कि अत्यधिक गर्मी के चलते वे सभी राज कैनाल पर नहाने के लिए आए थे। कुछ दिन पूर्व राज कैनाल सफाई होने के चलते घर में पानी ऊपर तक बह रहा है। पानी का बहाव भी काफी तेज चल रहा है।
हरियाणा व राजस्थान दोनों राज्यों की पुलिस गोताखोरों के साथ मिलकर कैनाल में सर्च अभियान चला रही है। दोनों किशोर गरीब मजदूर परिवार से संबंध रखते हैं। घर पर बिना बताए नहाने के लिए गए थे।
दोनों किशोर इकलौते पुत्र थे
मोहित और मनीष इकलौते पुत्र थे। परिवार की स्थिति कमजोर होने के चलते दोनों पढ़ाई के साथ ही मजदूरी भी करते थे। मोहित की एक बहन है। परिवार गांव में मजदूरी का कार्य कर जीवन-यापन कर रहा है। मोहित अभी 10वीं कक्षा में गया था। वहीं, मनीष के पिता राजकुमार की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी और दादा भी नहीं है। मनीष के परिवार में उसकी विधवा मां, दादी और एक छोटी बहन है। मनीष कुमार 7वीं कक्षा का विद्यार्थी था। अपनी मां के साथ मजदूरी का कार्य करता था।
मनीष के नहीं हैं पिता और दादा, विधवा मां के साथ मजदूरी में करता था सहयोग
फोटो