{"_id":"6a68ef8bdc9436b1f0053a33","slug":"snatcher-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1010-162249-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छात्रा से बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छात्रा से बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
Tue, 28 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। छात्रा से बैग छीनकर भागने वाले बाइक सवार युवक हरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोख सिंह ने बताया कि सोमवार को रानियां निवासी हिमांशी ने शिकायत दी थी।
हिमांशी ने बताया था कि वह रानियां कॉलेज में दाखिला करवाने के बाद अपनी माता के साथ पैदल घर लौट रही थी। जब दोनों शनि मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और मौके से भाग निकले।
बैग में मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज तथा 400 रुपये नकद थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव संतावाली निवासी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।