सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Steps forward in the path of employment, Swarnidhi Fair opened up new opportunities, 52 street vendors benefited at the Public Welfare Fair

Sirsa News: रोजगार की राह में बढ़े कदम, स्वनिधि मेले ने खोले नए अवसर, लोक कल्याण मेले में 52 रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने उठाया लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jun 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Steps forward in the path of employment, Swarnidhi Fair opened up new opportunities, 52 street vendors benefited at the Public Welfare Fair
विज्ञापन
रानियां। नगर पालिका रानियां द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत वीरवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें डिजिटल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था। इस दाैरान रोजगार के लिए 85 वेंडर्स में से 52 ने योजना का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा और अन्य लाभों की जानकारी दी गई। डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण के दौरान उनके मोबाइल फोन में आवश्यक एप डाउनलोड करवाए गए व डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड और स्कैनर उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र वेंडर्स के दस्तावेज संबंधित बैंकों को भेजे गए,जबकि 35 वेंडर्स की पीएम स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत प्रोफाइलिंग की गई। इसके माध्यम से उन्हें और उनके परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने योजना के लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारी अनिल पांचाल और मोनिका शर्मा ने डिजिटल भुगतान व सरकारी योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed