सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The person who gave shelter to the accused of attacking the Vice President of Sirsa Bar Association has been arrested; hearings of 6,540 cases affected due to an eight-day work boycott.

Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष पर हमला करने के आरोपी को शरण देने वाला गिरफ्तार, आठ से कार्य बहिष्कार से 6540 केस की सुनवाई प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
The person who gave shelter to the accused of attacking the Vice President of Sirsa Bar Association has been arrested; hearings of 6,540 cases affected due to an eight-day work boycott.
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हमला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद टांक को शरण देने वाले अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित भारत नगर सिरसा का रहने वाला है। मुख्य आरोपी प्रमोद टांक की अग्रिम जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट शनिवार को फैसला सुनाएगा।
Trending Videos

वहीं, आरोपी प्रमोद टांक की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को आठवें दिन भी सिरसा बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। आठ दिनों में लगभग 6540 केसों की सुनवाई प्रभावित हो चुकी है। बार के प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका ने कहा कि जब तक प्रमोद टांक गिरफ्तार नहीं होता, वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि 17 जनवरी को शाम सवा चार बजे प्रमोद टांक ने उन्हें अपनी दुकान बुलाया और 300 रुपये की दवा की मांग की। उन्होंने बिल मांगने पर प्रमोद टांक ने गुस्से में आकर लकड़ी की फट्टी से हमला किया, जिससे उनका सिर और चेहरा घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed