सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two officers suspended in illegal tree-cutting case, Minister Vij shows strictness in District Public Contact and Grievance Redressal Committee meeting

Sirsa News: अवैध तौर पर पेड़ कटाई मामले में दो अधिकारी निलंबित, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री विज ने दिखाई सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Two officers suspended in illegal tree-cutting case, Minister Vij shows strictness in District Public Contact and Grievance Redressal Committee meeting
सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री अनिल विज। 
विज्ञापन
सिरसा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में डबवाली क्षेत्र के गांव कालुआना में करीब तीन साल पहले अवैध पेड़ कटाई मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विजय कुमार और वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुंदर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। पुलिस को इसी मामले में झूठा शपथ पत्र देने वाले ठेकेदार के कर्मचारी अजय कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि पेड़ किसके आदेश पर और किसने कटवाए थे।
Trending Videos

मंत्री विज ने चेतावनी दी कि मामला अदालत में भी क्यों न चला जाए, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डबवाली एसपी निकिता खट्टर को आदेश दिए कि झूठा शपथ पत्र देने वाले आरोपी से गहन पूछताछ करें और इस मामले में जो भी संलिप्त हैं, उन सभी पर कार्रवाई की जाए। गांव के चौकीदार राकेश कुमार ने मंत्री के समक्ष शिकायत की कि 9 अप्रैल 2023 को कालुआना जलघर परिसर में लगे 31 पेड़ों को सरपंच ने कटवा दिया था। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक भी शामिल रहे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज ऑफिसर के जवाब से नाराज हुए विज
बैठक में ही मौजूद वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुंदर सिंह ने अपना बचाव करते कहा कि इस मामले में पहले अनिल कुमार ने शिकायत की थी। वे जांच के लिए गए तब अनिल ने पेड़ काटने की जगह बताने से इनकार करते हुए शिकायत वापस ले ली। इसके बाद राकेश ने शिकायत की है। इस पर विज नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आप मौके पर गए थे , तब क्या आपको पेड़ कटे हुए नहीं मिले थे। आपने जांच क्यों नही की। रेंज ऑफिसर ने कहा कि शिकायतकर्ता ने जगह ही नहीं बताई तो आगे क्या जांच करेंगे। विज इस पर उखड़ गए और कहा कि आपने कार्रवाई नहीं की। आपका यही दोष है। आप बता दो पेड़ काटने की सजा क्या होती है। रेंज ऑफिसर इसका कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री ने उन्हें व पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विजय कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए।
एडीसी ने कहा-15 पेड़ कटे थे
अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) विरेंद्र सहरावत ने मंत्री विज को बताया कि बिना किसी की अनुमति के जलघर की जगह पर लगे 15 पेड़ काटे गए हैं। चौकीदार व पंप ऑपरेटर सहित किसी भी कर्मचारी ने पेड़ काटने वालों को नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed