सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Up to 75% increase in collector rates in areas connected to NH 9 and Bharatmala four-lane, suggestions and objections requested by this evening

Sirsa News: एनएच 9 और भारतमाला फोरलेन से जुड़े क्षेत्रों में कलेक्टर रेट में 75% तक बढ़ोतरी, आज शाम तक मांगे सुझाव व आपत्तियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Up to 75% increase in collector rates in areas connected to NH 9 and Bharatmala four-lane, suggestions and objections requested by this evening
विज्ञापन
सिरसा। जिला प्रशासन ने एक अप्रैल से लागू होने वाले नए कलेक्टर रेट का ड्राॅफ्ट तैयार कर लिया है जिसमें शहर के रिहायशी और कृषि क्षेत्रों में 45 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रेट में इजाफा नहीं किया गया। कुछ चयनित गांवों, शहरी क्षेत्रों और नेशनल हाईवे या भारतमाला से जुड़े इलाकों में बढ़ोतरी की गई है। प्रशासन ने ड्राफ्ट पर लोगों से 30 मार्च तक आपत्तियां और सुझाव देने की अपील की है।
Trending Videos

जिला राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सिरसा के एनएच 9 और भारतमाला फोरलेन से जुड़े क्षेत्रों में 60 से 75 प्रतिशत तक भूमि मूल्य में वृद्धि की गई है। इन क्षेत्रों से सटे गांवों की कृषि भूमि को भी इस बढ़ोतरी का फायदा होगा। सिरसा के हाईवे से जुड़ी चतरगढ़ पट्टी की कृषि भूमि में कलेक्टर रेट में 75 प्रतिशत की वृद्धि होगी। एनएच 9 के पास स्थित गांव नेजाडेला कलां में भी कलेक्टर रेट में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली क्षेत्र में गांव शेरगढ़ के पास डबवाली-चोटाला रोड पर भी 60 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है जबकि गांव सांवतखेड़ा में 75 प्रतिशत तक कृषि भूमि के कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। गांव चोटाला में सड़क निर्माण कार्य के कारण वहां के व्यावसायिक रेट में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed