{"_id":"69c80e3a15afb32c3403b35c","slug":"when-the-illegal-cut-was-stopped-people-halted-the-work-of-the-divider-sirsa-news-c-128-1-sir1010-155547-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध कट बंद करने पर लोगों ने डिवाइडर का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध कट बंद करने पर लोगों ने डिवाइडर का काम रुकवाया
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। शहर के जीवन नगर-सिरसा मार्ग पर नगर पालिका द्वारा डिवाइडर निर्माण कार्य पर शहरवासियों ने आपत्ति जताई है। इसके चलते डिवाइडर निर्माण का कार्य सोमवार तक रोक दिया गया। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सुंदरीकरण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मुख्य मार्ग पर करीब 400 मीटर लंबा डिवाइडर बनाया था जिसमें अधिकतर गलियों के सामने कट रखे गए थे।
हालांकि यह कट यातायात नियमों के खिलाफ थे और सड़क पार करते समय जाम की स्थिति उत्पन्न करने लगे थे। शहरवासियों की सुविधा के लिए ये कट रखे गए थे लेकिन अब यह समस्या बन गई है। नगर पालिका प्रशासन ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अवैध कटों को बंद करने की कार्रवाई शुरू की है।
सड़क के दोनों ओर के दुकानदारों और अन्य नागरिकों ने अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कट रोकने पर आपत्ति जताई। बढ़ते विवाद और विरोध को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार तक अवैध कटों को बंद करने का कार्य स्थगित कर दिया है और सोमवार को इस समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज सचदेवा ने बताया कि बैठक में नगर पालिका प्रशासन, नगर पार्षदों और शहरवासियों के बीच डिवाइडर निर्माण के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में शहर के सुंदरीकरण, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर निर्माण कार्य पर निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos