{"_id":"6a382e69e4fbde7fd9092ade","slug":"yoga-is-working-to-unite-all-of-humanity-dr-krishna-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160323-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डाॅ. कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डाॅ. कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में योग करते डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सिरसा में लाइव प्रसारण किया गया। योग दिवस पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों व शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ कार्यक्रम में योग जागरूकता व नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर आयुष विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर डाॅ. सुरेंद्र नागर, योग सहायक साहिल, ऋतु ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाईं। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले गणमान्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। यह भारत की उस आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण है जिसने सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य किया है। योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इसी कारण कहा जाता है कि करेंगे योग, रहेंगे निरोग।
उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं योग को अपनाती हैं तो पूरा परिवार और समाज इसके प्रति जागरूक होता है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे प्रतिदिन योग करेंगे, अपने परिवार और मित्रों को भी योग के प्रति प्रेरित करेंगे तथा स्वयं नशे से दूर रहकर समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे।
कार्यक्रम उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, नगराधीश अजय सिंह, जेल अधीक्षक जसवंत सिंह, डीएसपी सुखवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला आयुष अधिकारी आशु शर्मा, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलौड, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप, विरेंद्र तिन्ना, अंबर कुमार, हनुमान कुंडु, श्याम बजाज, पार्षद सुमन शर्मा, पार्षद संदीप मेहता, नरेंद्र कटारिया, कविता सिहाग, सुखविंद्र सोनी, वरिष्ठ नागरिक लालचंद गोदारा सहित भारी संख्या में आमजन, खिलाड़ी व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।