{"_id":"6a382b1afcf45bf8730158f7","slug":"268-candidates-remained-absent-capf-personnel-took-charge-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160345-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 268 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, सीएपीएफ जवानों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 268 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, सीएपीएफ जवानों ने संभाली कमान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी की पुलिस जांच करती हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। नीट (यूजी)-2026 पुनर्परीक्षा जिला में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए पुलिस के साथ साथ सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) जवानों की भी ड्यूटियां लगाई गई। सेंटर में एंट्री से पहले अभिभावकों ने अपने बच्चों का हौसला बढ़ाया आया। वहीं, सख्त जांच के बाद बच्चों को अंदर जाने का प्रवेश मिला। परीक्षार्थियों के जूते और चप्पलों तक की जांच की गई और उसके बाद प्रवेश दिया गया।
इतना ही नहीं, बार-बार मैसेज के बाद भी परीक्षार्थी लोहे व अन्य प्रकार की वस्तुओं को अपने साथ लेकर आते हुए नजर आए। जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कुल 2526 परीक्षार्थी में से 2258 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 268 की अनुपस्थिति रही। सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए गए। रविवार सुबह ही पेपर हवाई जहाज से प्रश्नपत्र पहुंचे जिसके बाद सीधा सेंटरों पर भेजे गए। इस बार पेपर को लेकर हर जानकारी गुप्त रखी जा रही है। गर्मी के मौसम में भले ही अभिभावकों के लिए शामियाने लगाए गए थे लेकिन वह नाकाफी थे। कोई पेड़ के नीचे तो कोई गाड़ियों में परीक्षा खत्म होने का इंतजार करता हुआ नजर आया।
-- -
डायल 112 पर महज एक मामला आया
जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में भले ही कोई जरूरत को लेकर परीक्षार्थियों का मैसेज नहीं आया हो। वहीं, डायल 112 के पास एक बच्चे का फोन जरूर आया। जो गलत सेंटर पर आ गया था, बाद में डायल 112 ने उसे तेजी दिखाते हुए उसके परीक्षा केंद्र पहुंचाया। जिसके बाद उसने एग्जाम दिया। जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में बीईओ ओढ़ां राम अवतार, एपीसी बलवीर सिंह तथा डीईओ कार्यालय के एपीओ विनोद कुमार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
-- -
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कोऑर्डिनेटर प्रिंसिपल प्रदीप सिंह ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था की गई थी और परीक्षा का आयोजन पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 2258 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है जबकि 268 की अनुपस्थिति दर्ज की गई।
--
इस प्रकार रहे सेंटर
राजकीय नेशनल कॉलेज- 480 परीक्षार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी- 480 परीक्षार्थी
राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक शाह सतनाम सिंह चौक- 480 परीक्षार्थी
राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन बरनाला रोड- 480 परीक्षार्थी
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा- 366
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो-240 परीक्षार्थी