{"_id":"6a382bb0c29c905e8a0e2e34","slug":"nephew-turns-out-to-be-the-mastermind-behind-the-robbery-of-the-woman-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160342-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भांजा ही निकला महिला से लूट का मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भांजा ही निकला महिला से लूट का मास्टरमाइंड
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालांवाली। सीआईए डबवाली की पुलिस टीम ने कालांवाली के वार्ड नंबर 6 में महिला मनजीत कौर को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये व सोने-चांदी के जेवरात लूटने के मामले का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। महिला मनजीत कौर का सगा भांजा शेरी सोनी ही लूट की वारदात का मास्टर माइंड निकला। पुलिस ने उक्त मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान है जबकि लूट का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। कालांवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से तीन आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि एक किशोर को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। रिमांड के दौरान लूट के मास्टरमाइंड शेरी के अलावा लूटी गई राशि, सोने-चांदी के जेवरात इत्यादि की बरामदगी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार महिला मनजीत कौर का सगा भांजा शेरी की लूट का मास्टरमाइंड निकला। शेरी गांव सुखचैन में सुनार की दुकान करता है। महिला मनजीत कौर को पति की मौत के बाद दीन दयाल योजना के तहत रुपये आये थे। जिसे निकलवाने के लिए वो अपने भांजे शेरी को साथ लेकर गई थी। इन रूपयों को देखकर शेरी के मन में लालच आ गया और उसने अपने चार साथियों को लूट की योजना बनाकर भेजा था।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और चार आरोपियों को काबू कर लिया है। लूट के मास्टरमाइंड शेरी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो सगे भाई भी शामिल हैं लूट में
पकड़े गए चार आरोपियों में करीब 25 वर्षीय मनी व करीब 19 वर्षीय विक्की निवासी वार्ड नंबर 1, शहर कालांवाली दो सगे भाई है। विक्की ने कक्षा दसवीं और मनी ने कक्षा आठवीं पास कर रखी है। दोनों भाई कालांवाली में सैलून का काम करते हैं। इसी तरह करीब 20 वर्षीय कुलबीर सिंह निवासी गांव कुरंगावाली ने कक्षा नौवीं कर रखी है और मेहनत-मजूदरी का काम करता है। जबकि किशोर ने आठवीं कर रखी है।
यह था पूरा मामला
गत 19 जून को शाम को करीब 50 वर्षीय महिला मनजीत कौर घर पर अकेली थी। इस दौरान बदमाश इन्वर्टर मैकेनिक बनकर महिला के घर में घुस गए और महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर व बंधक बनाकर जमकर मारपीट की थी। घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये, सोने की बालियां, चांदी का कड़ा और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।