{"_id":"6a382ed8e7997c87490fa53c","slug":"accused-arrested-in-case-of-abduction-and-rape-of-a-minor-girl-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160340-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबवाली। महिला थाना डबवाली पुलिस ने नाबालिगा के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुशीला देवी ने बताया कि 17 जून को महिला थाना डबवाली में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक नाबालिगा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर आरोपी अजय को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।