{"_id":"6a2ae1beac31d21c2a0d58e0","slug":"young-man-drowned-in-the-canal-body-not-found-until-late-evening-diver-team-conducted-search-operation-sirsa-news-c-128-1-sir1007-159849-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहर में डूबा युवक, देर शाम तक नहीं मिला शव, गोताखोरों की टीम ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहर में डूबा युवक, देर शाम तक नहीं मिला शव, गोताखोरों की टीम ने चलाया सर्च अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
युवक के नहर में डूबने के बाद किनारे पर खड़े लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोड़ी। प्रशासन की ओर से नहरों में नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वीरवार को आकाश कुमार (22) निवासी गांव कुन्दावाली, जिला बदायूं (यूपी) के नहर में डूबने की सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान चलाया। देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।
सूचना के बाद रोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोज अभियान शुरू करवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आकाश टेंट लेबर का काम करता था और दिल्ली से बठिंडा जा रही एक टीम के साथ सफर कर रहा था। उसके साथ विक्की राज, यश जैन और कशिश मौजूद थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक के नहर में डूबने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नहरों में नहाने और प्रवेश करने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।