सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   62-year-old man commits suicide in Sonipat

Haryana: 62 साल के बुजुर्ग ने पहले अपने बेटे से की मारपीट, फिर खुद को मारी गोली; क्या बोला परिवार?

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के सोनीपत में 62 साल के बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग कुछ दिनों से अवसाद में था। 

62-year-old man commits suicide in Sonipat
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव गढ़ी उजाले खां में गुरुवार सुबह 62 वर्षीय विजय सिंह पुत्र मदन सिंह ने अपनी खेतों में बनी डेयरी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग डिप्रेशन में चल रहा था।

Trending Videos

 
मृतक के बेटे अमन ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब दो महीनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। गुरुवार सुबह वह टहलने के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके पिता मिले जो सामान्य हालत में थे। उसने अपनी बाइक उन्हें दे दी और खुद घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन के मुताबिक कुछ देर बाद पिता विजय सिंह घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अमन के सिर पर चोट लग गई और वह इलाज के लिए अस्पताल में चला गया। इसी बीच जानकारी मिली कि विजय सिंह खेतों में बनी अपनी भैंसों की डेयरी में पहुंचे और वहीं खुद को गोली मार ली। 

मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। सूचना के बाद पहले पुलिस ने पहुंच कर तफ्तीश की और फिर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। अब जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed