सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   750 ballot units arrived for the municipal elections, the control unit will arrive tomorrow.

Sonipat News: निगम चुनाव के लिए 750 बैलेट यूनिट पहुंची, कल आएगी कंट्राेल यूनिट

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
750 ballot units arrived for the municipal elections, the control unit will arrive tomorrow.
फोटाे: सोनीपत में रेलवे रोड पर ​स्थित नगर निगम कार्यालय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है। इस बार 264 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव कराने के लिए 3 मार्च को पंचकूला से 750 बैलेट यूनिट पहुंच चुकी है। इनको वार्ड नंबर 5 के सामुदायिक केंद्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। कंट्राेल यूनिट 13 मार्च को आएगी।
नगर निगम चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। नगर निगम का चुनाव पहली बार दिसंबर, 2020 में कराया गया था। इसमें 245 बूथों पर वोट डाले गए थे। इसमें कांग्रेस से निखिल मदान जीत कर मेयर बने थे लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। उसके बाद फरवरी 2025 में हुए उप चुनाव में भाजपा से राजीव जैन चुनाव जीतकर मेयर बने थे। अब मेयर और पार्षदों का कार्यकाल खत्म हुए दो माह हो चुके हैं।
निगम चुनाव के लिए इस बार 264 बूथ बनाए गए हैं। 28 फरवरी को मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन पर 4.46 लाख मतदाता इसमें शामिल किए गए थे। 27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा।
---
22 वार्डों का आरक्षण गणित

सामान्य वर्ग में कुल 15 वार्ड :
वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 19, 20, 21 व 22 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें वार्ड नंबर 5, 12, 14 व 21 सामान्य वर्ग महिला के लिए है।
अनुसूचित जाति के लिए : वार्ड नंबर 2, 9, 17 व 18 आरक्षित हैं। इनमें से वार्ड नंबर 9 व 18 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।

पिछड़ा वर्ग क : वार्ड नंबर 6 व 10 आरक्षित हैं। इनमें वार्ड नंबर 6 पिछड़ा वर्ग क की महिला के लिए आरक्षित है।

पिछड़ा वर्ग ख :

महिला सदस्य के लिए वार्ड नंबर 11 आरक्षित है।
वर्जन
नगर निगम चुनाव को लेकर 750 बैलेट यूनिट पहुंच चुकी है। 13 मार्च को कंट्रोल यूनिट आ जाएंगी। सभी दावे एवं अपीलों के निपटान के बाद 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। -हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed