{"_id":"6a6b45de7f5a83693f09b994","slug":"90-young-people-connected-underprivileged-children-with-education-and-creative-activities-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157880-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 90 युवाओं ने वंचित बच्चों को शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 90 युवाओं ने वंचित बच्चों को शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा
Thu, 30 Jul 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 में आयोजित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के समापन अवसर पर मौजूद इंटर्न्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से दो माह से चल रहा समर इंटर्नशिप कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में जिले के 16 कॉलेजों के 90 युवाओं ने वंचित बच्चों को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
संस्था के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि इसमें 85 फीसदी युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार किसी सामाजिक संस्था के साथ कार्य किया। उन्होंने बताया कि खुले वातावरण और कठिन मौसम में भी युवाओं ने पूरे समर्पण के साथ पाठशालाओं में बच्चों को पढ़ाया।
इंटर्न्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शुरुआत में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण लगीं लेकिन धीरे-धीरे बच्चों के साथ जुड़ाव, समाजसेवा का आनंद और नए अनुभव उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि बन गए। कार्यक्रम में शुभ पाठशाला, स्नेह पाठशाला, संचित पाठशाला, वात्सल्य पाठशाला और सेक्टर पाठशाला की टीमों ने योगदान दिया।