सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A micro sewerage treatment plant will be built in Teha to drain out contaminated water.

Sonipat News: टेहा में दूषित पानी की निकासी के लिए बनेगा माइक्रो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
A micro sewerage treatment plant will be built in Teha to drain out contaminated water.
फोटो : सोनीपत के गांव टेहा के पास जीटी रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गन्नौर। गांव टेहा में दूषित पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए 400 केएलडी क्षमता का माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर करीब 3 करोड़ 79 लाख रुपये की खर्च होने का अनुमान है।
दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए गांव के जोहड़ का भी अधिग्रहण अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के लिए होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इसके चलते लंबे समय से ग्राम पंचायत व ग्रामीण सरकार व प्रशासन से दूषित पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके समाधान के लिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी परिसर में माइक्रो एसटीपी स्थापित करने के लिए 250 वर्ग गज भूमि उपलब्ध करा दी है। वहीं, बीडीपीओ ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को इस परियोजना का एस्टिमेट तैयार करने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा दिया है। प्रस्ताव के अनुसार टेहा गांव से निकलने वाले दूषित पानी का माइक्रो एसटीपी में उपचार कर आगे भेजा जाएगा। परियोजना पर होने वाला खर्च पंचायत विभाग की तरफ से वहन किया जाएगा। एसटीपी के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद दूषित पानी की निकासी से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान होगा।

वर्जन

टेहा गांव में गंदे पानी की निकासी लंबे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। ग्राम पंचायत लगातार इस मुद्दे को विभिन्न विभागों के समक्ष उठा रही थी। माइक्रो एसटीपी लगाने का प्रस्ताव तैयार होना गांव के लिए राहत भरी खबर है। परियोजना के सिरे चढ़ने से दूषित पानी की समस्या से निजात मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। -आशीष त्यागी, सरपंच, टेहा

फोटो : सोनीपत के गांव टेहा के पास जीटी रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव टेहा के पास जीटी रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed