{"_id":"6a2fe587ce1b040ec5057e84","slug":"three-year-old-boy-falls-into-canal-while-playing-dies-by-drowning-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155492-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेलते-खेलते नहर में गिरा तीन वर्षीय बच्चा, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेलते-खेलते नहर में गिरा तीन वर्षीय बच्चा, डूबने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद पहुंचे परिजन। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। एनसीआर वाटर चैनल में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सोमवार सुबह वह खेलते-खेलते नहर में गिर गया था। पानी का तेज बहाव होने की वजह से वह बह गया था। काफी तलाश के बाद दोपहर में बच्चे का शव खुर्मपुर गांव के पास नहर में लगे जाल में फंसा मिला।
बिहार के मधेपुरा निवासी विजय कुमार चार दिन पहले अपनी पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ रोहणा गांव आए थे। परिवार धान की रोपाई के लिए यहां पहुंचा था। किसान के खेत में बने कमरे में रह रहा था।
सोमवार सुबह विजय के तीन वर्षीय बेटे हार्दिक खेलते-खेलते पास से गुजर रही एनसीआर वाटर चैनल की ओर चला गया। इसी दौरान वह नहर में गिर गया। पानी का तेज बहाव होने की वजह से वह बह गया। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजन और अन्य लोगों ने नहर के किनारे-किनारे तलाश करते हुए खुर्मपुर गांव के पास नहर में लगाए गए जाल में हार्दिक फंसा मिला। उसे तत्काल नहर से निकालकर उपमंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।