सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat defeated Bulandshahr 3-1 and entered the next round.

Sonipat News: सोनीपत ने बुलंदशहर को 3-1 से हरा अगले दौर में किया प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sonipat defeated Bulandshahr 3-1 and entered the next round.
फोटाे: सोनीपत के आरपीएस खेल ग्राउंड, गन्नौर में फुटबाॅल मैच के दौरान गोल का प्रयास करती खिलाड़ी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गन्नौर। ब्राइट फुटबॉल यूथ स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में आरपीएस स्कूल, गन्नौर में आयोजित ओपन गर्ल्स लीग नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। आयोजक सुनील राठी ने बताया कि पहले मैच में भिवानी की टीम ने राजस्थान को 2-0 से हराया।

दूसरे मुकाबले में सोनीपत ने बुलंदशहर को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मैच कैथल और यमुनानगर की बीच खेला गया। निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के कारण मैच टाई रहा। चौथे मैच में अमृतसर ने जींद को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें मुकाबले में देवभूमि की टीम ने ब्राइट फैन क्लब सोनीपत को 3-0 से हराया। छठे मैच में दानू फैन क्लब ने खालसा क्लब राजस्थान को 2-1 से पराजित किया। रजनी शर्मा ने कहा कि बेटियां खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed