{"_id":"69aecb97b64f86a567033e8b","slug":"accused-of-cheating-rs-1090-lakh-in-the-name-of-getting-a-government-job-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150639-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 10.90 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 10.90 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। शिवाजी नगर निवासी व्यक्ति ने सरकारी नौकरी के नाम पर 10.90 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बड़ी थाने की पुलिस ने अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह अक्तूबर 2024 में खेड़ी रोड निवासी अभिषेक से मिले थे। वह खुद को दिल्ली चुनाव कार्यालय में बतौर एसओ कार्यरत बता रहा था। प्रदीप के अनुसार उनके बेटे नितिन और दामाद मनदीप की नौकरी लगवाने के लिए अभिषेक ने 10-10 लाख रुपये की मांगे थे।
उन्होंने भरोसा करते हुए अलग-अलग तारीखों पर बैंक खातों और नकद मिलाकर कुल 10 लाख 90 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अभिषेक ने दोनों युवकों से फर्जी तरीके से ऑफलाइन परीक्षा करवाई। बाद में फर्जी जॉइनिंग लेटर भी भेज दिया।
इस बात का पता तब चला जब जॉइनिंग के लिए दोनों दिल्ली गए। जांच में जॉइनिंग लेटर और अन्य दस्तावेज फर्जी निकले। बात करनी चाही तो पहले तो आरोपी अभिषेक बहाने बनाकर टालता रहा लेकिन बाद में उसने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर लिया।
Trending Videos