{"_id":"6a18331cccb5cf53b90fff75","slug":"after-offering-prayers-on-bakrid-prayers-were-sought-for-the-unity-and-integrity-of-the-country-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154637-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी देश की एकता व अखंडता की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी देश की एकता व अखंडता की दुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 28 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी में बकरीद के मौके पर नमाज के मौके पर मौजूद लोग। स्रोत: पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करके देश की एकता और अखंडता की दुआ मांगी। मुख्य नमाज ईदगाह व मस्जिदों में सुबह 6 से 8 बजे तक पढ़ी गई। इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। मौलाना मोहम्मद इमरान नदवी ने लोगों को नमाज अदा कराई।
शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने मस्जिद में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। मौलाना मोहम्मद इमरान नदवी ने बताया कि देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने के लिए हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों को एकजुट होकर रहना होगा।
विज्ञापन
गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में इमाम नसीम कासमी ने बताया कि वर्ष में एक बार बकरीद आने से नमाज का महत्व और बढ़ जाता है। ईद-उल-अजहा हमें मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा पर्व को कुर्बानी के नाम से जाना जाता है।
इस पर्व पर कुर्बानी व दान करने का खास महत्व है। कुर्बानी करने से इब्राहिम अलेही सलाम की सुन्नत को जिंदा रखा जाता है। कुर्बानी सिर्फ बकरा ही नहीं लोग अपनी बुराइयों का त्याग करके भी कुर्बानी करते हैं। ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर खुदा के हुक्म का पालन किया गया।
ईद-उल-अजहा पर नमाज शुरू होने से पहले सुरक्षा के दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाने के बाद भी सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस कर्मी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था पर नजर रखे रहे।

Trending Videos