सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Character building and exercise training camp from June 1

Sonipat News: चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर एक जून से

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Character building and exercise training camp from June 1
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य वीर दल और वेद प्रचार मंडल की ओर से बच्चों व युवाओं में धर्म, संस्कृति के प्रति रुचि जगाने के लिए 1 से 7 जून तक चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाएगा।
Trending Videos

1 जून को सुबह 8 बजे यज्ञ एवं ध्वजारोहण के साथ शिविर शुरू होगा। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती स्मृति भवन न्यास, जोधपुर से आचार्य वरुण देव के सान्निध्य में आर्य वीर बच्चों को ईश्वर, धर्म, सभ्यता, संस्कृति के सच्चे स्वरूप से परिचित कराने के अतिरिक्त वैदिक विधि से संध्या, यज्ञ, हवन सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की ओर से योग, व्यायाम, आत्मरक्षा के उपाय, लाठी चालन, तलवार, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों में अच्छे संस्कार, शारीरिक स्वास्थ्य, राष्ट्र भक्ति की भावना भरने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed