सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   And now ultrasound work will not stop due to the availability of a doctor.

Sonipat News: और एक डॉक्टर मिलने से अब नहीं रुकेगा अल्ट्रासाउंड का काम

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
And now ultrasound work will not stop due to the availability of a doctor.
फोटो : सोनीपत में बहालगढ़ रोड ​स्थित जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए और एक महिला चिकित्सक मिली हैं। अब इनकी संख्या बढ़ कर दो हो गई है। अस्पताल में रोजाना 60 से ज्यादा गर्भवती और मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। कई बार चिकित्सक के कोर्ट एविडेंस पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है।
जिला नागरिक अस्पताल से सितंबर 2021 में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रीटा गोयल का रोहतक तबादला हो गया था। उसके बाद से कोई दूसरा रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र को बंद कर दिया गया था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए विधायक निखिल मदान ने एक साल पहले बजट सत्र में मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने करीब 1.04 करोड़ रुपये से अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई थी। इसको खरीदने से पहले जून 2025 में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र यादव की नियुक्ति कर दी गई थी। अक्तूबर 2025 से लोगों का अल्ट्रासाउंड किया जाने लगा था। अब डॉ. पूजा को रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त किया गया है। वह 13 मार्च तक अवकाश पर हैं।
रोजाना 60 से अधिक मरीजों को मिलेगा फायदा

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना दो हजार से अधिक की ओपीडी है। चिकित्सकों की तरफ से मेडिसिन वार्ड में पेट दर्द, गायनी विभाग में गर्भवती व महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। अक्तूबर 2025 से पहले मरीजों को महंगे रेट पर बाहर से अल्ट्रासाउंड करना पड़ता था। प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए 700 से 1000 रुपये तक लेते हैं। अब अस्पताल में मुफ्त सुविधा मिल रही है।
वर्जन
अस्पताल में डॉ. पूजा के रूप में दूसरे रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति की गई है। अब रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा और बेहतर होगी। -डाॅ. मंजीत राठी, आरएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed