सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anuradha-Khushboo first in Best Out of Waste competition

Sonipat News: बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट स्पर्धा में अनुराधा-खुशबू प्रथम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Anuradha-Khushboo first in Best Out of Waste competition
गांव ठरू में आयोजित एनएसएस ​शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती जीवीएम गर्ल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। यूथ फॉर माय भारत और डिजिटल लिट्रेसी थीम पर गांव ठरू में मंगलवार को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के सात दिवसीय शिविर का आगाज हुआ। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह और सरपंच सरोजबाला ने शिविर का शुभारंभ किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने स्वयंसेविकाओं को शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जीवीएम की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्घाटन सत्र समाज और पर्यावरण बचाने में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका थीम को समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में एमडीयू रोहतक के भूगोल विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डाॅ. महताब सिंह राणा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया।
दोपहर के सत्र में प्रतिभागियों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की अनुराधा व बीकॉम तृतीय वर्ष की खुशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की स्वाति व बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाया।
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की खुशी व बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। साथ ही बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की निष्ठा पाराशर, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स तृतीय वर्ष की पूजा व बीए तृतीय वर्ष की रोमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. महताब सिंह राणा व जीवीएम की पूर्व छात्रा खुशी ने किया। सायंकालीन सत्र में पूर्व छात्रा खुशी ने यूथ फॉर माय भारत विषय के तहत स्वयंसेविकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का संदेश दिया।
साथ ही क्ले मॉडलिंग वर्कशॉप में ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न सत्रों में प्रतिभागी स्वयंसेविकाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed