सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Artists from Vrindavan enacted the childhood pastimes of Lord Krishna.

Sonipat News: वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलओं का किया मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Artists from Vrindavan enacted the childhood pastimes of Lord Krishna.
फोटो : सोनीपत के बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण लीला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर परिसर में चल रहे मंदिर के वार्षिकोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को दूसरे दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में भगवान श्रीकृष्ण लीला की बाल लीलाओं, मां यशोदा को ब्रह्मांड दर्शन, कंस के भेजे हुए राक्षसों के भय को दूर व दशावतार लीलाओं के प्रसंग का मंचन किया।
कलाकारों ने बताया कि बलराम ने मां यशोदा से श्रीकृष्ण के मिट्टी खाने की शिकायत की। जब मां यशोदा ने श्रीकृष्ण का मुंह देखा तो उन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन हुए। लीलाओं के मंचन के बाद माता चिंतपूर्णी मंदिर सभा, मंदिर श्रीदेवी जी त्रिलोकपुर वाली सेवा समिति, श्री ठाकुरद्वारा मंदिर, जमालपुरा के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ द्विवेदी ने ध्यान दिलाया कि सच्चा सुख केवल भगवान के चरणों में है। मानव जीवन का उद्देश्य केवल विषय वस्तुओं के भोग में नहीं बल्कि भक्ति में है। कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान अमित कुच्छल, कोषाध्यक्ष महेंद्र मंगला, महासचिव राजकुमार गोयल, कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र मंगला, महेंद्र वर्मा, प्रवीण गोयल, जितेंद्र कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed