फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   B.Ed.-M.Ed. prospectus released; applications accepted until the 27th.

Sonipat News: बीएड-एमएड का प्रॉस्पेक्टस जारी, 27 तक होंगे आवेदन

Fri, 31 Jul 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
B.Ed.-M.Ed. prospectus released; applications accepted until the 27th.
06-एमडीयू में शैक्ष​णिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड पाठ्यक्रमों का प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी करते क
रोहतक। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने वीरवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड, एमएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन) और एमएड (स्पेशल एजुकेशन) पाठ्यक्रमों का प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय पारदर्शी, मेरिट आधारित और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

एमडीयू से संबद्ध सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित शिक्षण महाविद्यालयों में इन नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 3 सितंबर तक कॉलेजों की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे। 9 सितंबर को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 10 से 14 सितंबर तक अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने और दस्तावेजों में सुधार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

अंतिम मेरिट सूची 18 सितंबर को जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी। पहला चरण 24 से 30 सितंबर, दूसरा 5 से 12 अक्टूबर और तीसरा चरण 16 से 22 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. एएस मान, प्रो. संदीप बंसल, प्रो. राजेश पुनिया, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. युद्धवीर, डॉ. माधुरी हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed