फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roof of the farmers' shed in the new grain market is dilapidated.

Sonipat News: नई अनाज मंडी में किसान शेड की छत जर्जर

Fri, 31 Jul 2026 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jul 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Roof of the farmers' shed in the new grain market is dilapidated.
फोटो 1 - नई अनाज मंडी में बने किसान शेड की जर्जर छत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। नई अनाज मंडी परिसर में किसान शेड की छत जर्जर हो चुकी है। मार्केटिंग बोर्ड धान सीजन शुरू होने से पहले इसकी छत बदलने का काम करेगा। यह शेड गेट नंबर 3 के नजदीक स्थित है।
मंडी में पहले तीन शेड थे। इनमें से एक को दो वर्ष पहले असुरक्षित घोषित कर हटा दिया गया था। अब दो किसान शेड बचे हैं जिनमें से एक पुराना है। इसकी चद्दरों पर जंग लगा है। मार्केटिंग बोर्ड ने इस छत को असुरक्षित घोषित किया है।
विज्ञापन

जंग लगी छत फसल सीजन के दौरान हादसे का कारण बन सकती है। शेड के नीचे किसान, आढ़ती, व्यापारी और मजदूर होते हैं। छत बदलने से किसानों को फसल रखने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में तीसरे नए शेड का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस पर करीब 2.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके आधार का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड ने इसे भी धान सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

वर्ष 2022 में नई सब्जी मंडी में तेज आंधी से दो शेड गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हुई थी। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड ने सब्जी मंडी में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से एक नया शेड तैयार करवाया है। उप विभागीय अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा के अनुसार जर्जर छत जल्द बदलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed