फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One-way system implemented on the Kanwar Yatra route; traffic plan enforced to prevent congestion.

Sonipat News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर की वनवे व्यवस्था, जाम से बचाने का ट्रैफिक प्लान लागू

Fri, 31 Jul 2026 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jul 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
One-way system implemented on the Kanwar Yatra route; traffic plan enforced to prevent congestion.
फोटो :: सोनीपत में एनएच-334बी पर नाका लगाकर तैनात पुलिसबल। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए सोनीपत पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू कर दी है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गढ़ मिर्कपुर (एनएच-334बी) से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) तक वनवे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया है।
इसके साथ ही जाम की स्थिति बनने पर विभिन्न स्थानों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर जारी इस रूट डायवर्जन प्लान के तहत यातायात, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी स्थान पर जाम या यातायात बाधित होने की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाएंगे ताकि आमजन और कांवड़ियों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहालगढ़ चौक के लिए अलग से बनाई ट्रैफिक रणनीति
बहालगढ़ चौक पर यातायात का दबाव बढ़ता है तो पानीपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों को कुराड़ बाईपास, गोहाना रोड, शहर बाईपास, बड़वासनी और डबल नहर मार्ग से दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। वहीं, दिल्ली से पानीपत जाने वाले वाहनों को बीसवां मील चौक, बारोटा चौकी, गढ़ी बिंदरौली, रोहट, ककरोई, महलाना और बड़वासनी होते हुए आगे निकाला जाएगा।
एनएच-334बी पर यातायात प्रभावित होने पर डायवर्ट होगा रूट
राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी, राठधना और सेक्टर-27 क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने पर वाहनों को राठधना, सेक्टर-27, दीवान फार्म और सेक्टर-7 के रास्ते जीटी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
कांवड़ियों के लिए बनाए गए पांच विशेष वैकल्पिक मार्ग
गढ़ मिर्कपुर बॉर्डर से आने वाले कांवड़ियों के लिए भी पांच अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें खेवड़ा फ्लाईओवर, पलड़ी-कुमासपुर रोड, बड़ौली-बसौदी-नांदनौर-मुरथल रोड, दिपालपुर मोड़-चौहान जोशी और खेवड़ा-झुंडपुर-सेवली-बारोटा चौकी-रोहट मार्ग शामिल हैं। पुलिस आवश्यकता के अनुसार इन मार्गों पर यातायात संचालित करेगी। यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख चौराहों, डायवर्जन प्वाइंट और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी के माध्यम से चौबीस घंटे निगरानी रखी जाएगी। धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर या अन्य सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यात्रा मार्ग पर स्थित मांस और मछली की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद कराया जाएगा।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे या अत्यधिक तेज ध्वनि वाले उपकरणों का उपयोग, ट्रैक्टर या जुगाड़ वाहनों पर कांवड़ ले जाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना, साइलेंसर हटाकर वाहन चलाना तथा हथियार लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़िये संबंधित थाना क्षेत्र में पंजीकरण अवश्य करवाएं
पुलिस ने सभी कांवड़ यात्रियों से पहचान पत्र साथ रखने और आवश्यकतानुसार संबंधित थाना क्षेत्र में पंजीकरण कराने की अपील की है। वहीं, आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि यात्रा अवधि के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

फोटो :: सोनीपत में एनएच-334बी पर नाका लगाकर तैनात पुलिसबल। स्रोत पुलिस प्रवक्ता

फोटो :: सोनीपत में एनएच-334बी पर नाका लगाकर तैनात पुलिसबल। स्रोत पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed