फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 115 camps will be set up in the district to welcome Kanwariyas.

Sonipat News: कांवड़ियों के स्वागत के लिए जिले में लगेंगे 115 से अधिक शिविर

Fri, 31 Jul 2026 06:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jul 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
More than 115 camps will be set up in the district to welcome Kanwariyas.
फोटो : सोनीपत से कांवड़ लेकर गुजरते श्रद्धालु। फोटो फाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के लिए सोनीपत में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शिवभक्तों की आस्था और सुविधा को देखते हुए सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। जिले में 115 से अधिक कांवड़ सेवा शिविर स्थापित होंगे।



इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। पुलिस प्रशासन ने शिविर संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार, पूर्वी जोन में करीब 44, पश्चिमी जोन में 36 और गोहाना जोन में लगभग 35 सेवा शिविर लगेंगे। सभी शिविर मुख्य सड़क से कम से कम 50 मीटर अंदर और सड़क की बाईं ओर स्थापित होंगे। इससे कांवड़ियों को सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। विपरीत दिशा में शिविर लगाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में लगाने होंगें सीसीटीवी कैमरे
प्रत्येक शिविर में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। शिविर संचालकों को एक पंजीकरण रजिस्टर रखना होगा जिसमें श्रद्धालुओं का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। यातायात सुचारु रखने के लिए वाहनों की अलग पार्किंग की व्यवस्था होगी। मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष स्वयंसेवक अलग-अलग तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों की वेशभूषा में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed