{"_id":"69be9f1ed30d4ac4ff00218c","slug":"blessings-of-gentleness-and-humility-sought-from-mother-chandraghanta-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151245-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मां चंद्रघंटा से मांगा सौम्यता व विनम्रता का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मां चंद्रघंटा से मांगा सौम्यता व विनम्रता का आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में सामूहिक आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सौम्यता और विनम्रता का आशीष मांगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मिलकर माता रानी की आरती की। दर्शन के लिए कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा के जयघोष लगाए।
हलवाई हट्टा स्थित श्रीदेवी चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ, कामी रोड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी मां महाकाली मंदिर, गांव चिटाना स्थित प्राचीन चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ, मॉडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-14 स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पाठ किया।
मंदिरों में सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। शाम को मंदिरों की कीर्तन के बाद संध्याकालीन आरती की गई। वहीं, दुकानदारों की मानें तो बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक नजर आ रही है।
आज होगा मां कूष्मांडा का पूजन
चैत्र नवरात्र चतुर्थी तिथि के दिन रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा का पूजन होगा। पंडित अमित शौनक ने बताया कि माता रानी की इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। छठ दिन 24 मार्च को मंदिर परिसर में माता रानी की कढ़ाई कर सप्तमी के दिन 25 मार्च को कामी रोड रामलीला मैदान में मेला लगाया जाएगा। मेले में प्रदेशभर के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे।
Trending Videos