सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Check-up of 127 pregnant women during a special program.

Sonipat News: विशेष कार्यक्रम में 127 गर्भवतियों की जांच

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Check-up of 127 pregnant women during a special program.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर उपमंडल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को गुड़ व चना वितरित करती एसएमओ डा. ट - फोटो : Archive
विज्ञापन
गन्नौर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उपमंडल नागरिक अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 127 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इनमें 11 महिलाओं ने पहली बार अभियान के तहत सेवाओं का लाभ लिया।

एसएमओ डॉ. टीना आनंद ने बताया कि सभी महिलाओं की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की गई। 11 का हीमोग्लोबिन, 41 का ब्लड ग्रुप, 11 का यूरिन एल्ब्यूमिन और 11 की हेपेटाइटिस-बी जांच की गई। इसके अलावा 26 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड और 30 की एचआईवी जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को आवश्यक दवाइयां दी गईं और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए गुड़ व चना भी वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और जटिलताओं की समय रहते पहचान करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed